विश्व मे महाद्वीप
विश्व में कुल 7 महाद्वीप है
1) एशिया
2) अफ्रीका
3) उत्तरी अमेरिका
4) दक्षिण अमेरिका
5) अंटार्कटिका
6) युरोप
7) आस्ट्रेलिया
विश्व मे महासागर
हिंद महासागर
अटलांटिक महासागर
प्रशांत महासागर
अंटार्कटिका महासागर
आर्कटिक महासागर
सबसे बड़ा महाद्वीप(क्षेत्रफल)- एशिया
सबसे छोटा महाद्वीप-आस्ट्रेलिया
सबसे बड़ा महासागर(क्षेत्रफल) - प्रशांत महासागर
सबसे छोटा महासागर(क्षेत्रफल) - आर्कटिक महासागर
सबसे बड़ा द्वीप- ग्रीनलैंड (उत्तरी अमेरिका)
प्रमुख पर्वत या पर्वत श्रृंखलाएं
- एण्डिज पर्वत माला- दक्षिण अमेरिका
- राॅकी पर्वत- उत्तरी अमेरिका
- एटलस - अफ्रीका
- हिमालय- एशिया
- ग्रेट डिवायडिंग रेंज- आस्ट्रेलिया
- आल्पस - युरोप
विश्व की प्रमुख चोटियां
- माउण्ट मेकिन्ले - अलास्का पर्वत श्रेणी (उत्तरी अमेरिका)
- एकांकगुआ- एण्डिज पर्वत माला (दक्षिण अमेरिका)
- किलिमंजारो - किलिमंजारो ( अफ्रीका)
- माउण्ट एवरेस्ट- हिमालय (एशिया)
- कोशियुस्को - ग्रेट डिवायडिंग रेंज (आस्ट्रेलिया)
- माउण्ट एल्ब्रुस - काकेशस (युरोप)
विश्व की प्रमुख नदियाँ
- नील नदी - युरोप
- अमेजन नदी- दक्षिणी अमेरिका
- मिसिसिपी मिसौरी- उत्तरी अमेरिका
- वोल्गा- युरोप
- यांगटीसी क्यांग - एशिया
- मुर्रे डार्लिंग- आस्ट्रेलिया
विश्व के प्रमुख शीतोष्ण घास के मैदान
- उत्तरी अमेरिका - प्रेयरीज
- दक्षिण अमेरिका- पम्पाज
- अफ्रीका - वेल्डस
- आस्ट्रेलिया - डाउन्स
- युरोप - स्टेपीज
विश्व के प्रमुख उष्ण एवं उपोष्ण घास के मैदान
- लानोस एवं कम्पास- दक्षिण अमेरिका
- सवाना - अफ्रीका
विश्व की प्रमुख झीले
- चाड झील - अफ्रीका
- टीटीकाका- दक्षिण अमेरिका
- ग्रेट लेक्स या फिंगर लेक्स( सुपीरियर, ह्युरन, मिसीगन, इरी, ओंटारियो) - उत्तरी अमेरिका
- आयर झील- आस्ट्रेलिया
विश्व के प्रमुख जलप्रपात
- नियाग्रा जलप्रपात- उत्तरी अमेरिका
- एंजिल जलप्रपात- वेनेजुएला(दक्षिण अमेरिका)
- लिविंग स्टोन एवं स्टेनले - अफ्रीका
अफ्रीका महाद्वीप
- आकार - त्रिभुजाकार
- कुल देश - 55
- उपनाम- अंध महाद्वीप, काला महाद्वीप,पिछडा महाद्वीप,भविष्य का महाद्वीप
- अफ्रीका क्षेत्रफल एवं जनसंख्या दोनो ही द्रष्टि से विश्व का दुसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
- इस महाद्वीप को आधुनिक मानव या होमोशेपियंस कि जन्मस्थली माना जाता है।
- अफ्रीकाका सबसे बड़ा देश (क्षेत्रफल) -अल्जीरिया
- अफ्रीका का सबसे बड़ा देश(जनसंख्या)- नाइजीरिया
- अफ्रीका का सबसे छोटा देश- सेसल्स
- अफ्रीका का सबसे बड़ा प्रायद्वीप - सोमाली
- अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी - किलिमंजारो(तंजानिया)
- उपोष्ण घास के मैदान - सवाना
- शीतोष्ण घास के मैदान - वेल्डस
- मैडागास्कर - यह अफ्रीका का द्वीपीय देश है यह हिन्द महासागर का सबसे बड़ा द्वीप है।
- यह एकमात्र एसा महाद्वीप है जिससे कर्क, भूमध्य एवं मकर तीनो रेखाए गुजरती है।
- यह महाद्वीप चारो गोलार्द्धो मे स्थित है।
जिब्राल्टर जलसंधि
बाब उल मंडेव
हॉर्न ऑफ अफ्रीका मे निम्न देश शामिल है -
- जिबूती
- इरिट्रिया
- सोमालिया
- इथोपिया
एटलस पर्वत -
प्रमुख नदिया
नील नदी
- लंबाई - 6650 किमी
- उद्गम- विक्टोरिया झील से
- यह विश्व की सबसे लंबी नदी है।
- नासिर झील - यह झील मिश्र मे नील नदी पर स्थित है।
- अस्वान बांध - मिश्र मे नील नदी पर अस्वान बांध बना हुआ है।
- नील नदी का वरदान - मिश्र को हेरोडोटस ने नील नदी का वरदान कहा है। एवं डेल्टा शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग भी हेरोडोटस ने ही किया था।
- नील नदी के किनारे ही मिश्र(egypt) की सभ्यता का विकास हुआ ।
- मिश्र के पिरामिड भी नील नदी के किनारे स्थित है।
कांगो(जायरे) नदी
- उद्गम - कटंगा का पठार
- यह नदी विश्व की एकमात्र नदी है जो भूमध्य रेखा को दो बार काटती है।
- जलप्रपात - स्टेनले जलप्रपात एवं लिविंगस्टोन जलप्रपात
नाइजर नदी
- उद्गम - गिनी की खाड़ी
- इस नदी के किनारे तेल के भंडार होने के कारण इसे तेल नदी(oil river)भी कहा जाता है।
लिमपोपु नदी
- यह विश्व की एकमात्र एसी नदी है जो मकर रेखा को दो बार काटती है।
सहारा मरुस्थल
- यह विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है।
विक्टोरिया झील
- यह अफ्रीका की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
- यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
- इसे अफ्रीकन ग्रेट लेक कहा जाता ह।
- इस झील से भूमध्य रेखा गुजरती है।
उत्तरी अमेरिका
प्रमुख नदियाँ
- युकान नदी
- मैकेंजी नदी
- निल्सन
- मिसिसिपी मिसौरी - यह उत्तरीअमेरिका कि सबसे लम्बी नदी है।
- रियो ग़्राण्डे
- हडसन
ग्रेट लेक्स/फिंगर लेक्स
- सुपीरियर झील - यह विश्व कि सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है
- ह्युरन झील
- इरी झील
- मिसीगन झील
- ओंटारियो झील
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप
- आकृति- त्रिभुजाकार
- उपमान - दक्षिण अमेरिका का प्रतिबिंब, सांपो का देश, पक्षियों का महाद्वीप,
- कुल देश- 13
- बोलीविया, परग्वे, ब्राजील, फ्रेंच गुआना ,गुयाना,सूरीनाम, वेनेजुएला, कोलम्बिया, इक्वाडोर, पेरू, चिली, अर्जेन्टीना,उरूग्वे
एण्डिज पर्वत माला -
यह विश्व कि सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला है। इसे नवीन ललित पर्वत श्रृंखला कहते है। एकांकगुआ(चिली) इसकि सबसे उँची चोटी है।
आटाकामा मरूस्थल (चिली)- विश्व का सबसे शुष्क मरूस्थल है।
पेंटागोनिया मरूस्थल(अर्जेन्टीना) - शीतोष्ण मरूस्थल
अमेजन नदी
यह विश्व कि दुसरी सबसे लम्बी नदी है। एवंजलग्रहण/ अपशाह क्षेत्र की द्रष्टि से सबसे बड़ी नदी है। मकापा डेल्टा इसी नदी पर(ब्राजील मे) स्थित है।
मनोस बंदरगाह(ब्राजील)- यह अमेजन नदी पर स्थित है एवं यह विश्व का सबसे अंतरतम(तटीय क्षेत्र से सबसे दुर) बंदरगाह है।
इटेपू बांध- यह दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा बांध है। यह पराना नदी पर स्थित है।
अमेजन बर्षा वन
दक्षिण अमेरिका में ऊष्णकटिबंधीय सदाबहार वन पाए जाते हैं इन्हें दक्षिण अमेरिका में अमेजन वन एवं ब्राजील मे इन्हें सेल्वास कहा जाता है। इन्हें प्रथ्वी का फेफडा कहा जाता है।
एंजिल जलप्रपात- विश्व का सबसे उँचा जलप्रपात है। यह केरू नदी पर वेनेजुएला में स्थित है।
प्रमुख मैदान
लानोस,कम्पास,ग्रानचाको, पम्पाज, फेजेन्डा
पम्पाज- शीतोष्ण घास के मैदान जो अर्जेन्टीना में पाए जाते हैं।
फेजेंडा - ब्राजील में पाए जाने वाले काॅफी के बागानों को फेजेन्डा कहा जाता है।
ठण्डी पवने
पम्पेरो(अर्जेन्टीना) एवं सिराजो/ फ्राइजेम(ब्राजील)
प्रमुख पठार
- बोलीविया का पठार- यह दक्षिण अमेरिका का सबसे उँचा पठार है।
- गिनी का पठार
- ब्राजील का पठार
प्रमुख झील
- टीटीकाका झील - यह विश्व कि सबसे उँची झील है।
- मरकैबो झील
अंटार्कटिका महाद्वीप
- खोज- केप्टन जेम्स कुक (1773)
- उपनाम - श्वेत महाद्वीप, गतिशील महाद्वीप, निर्जन महाद्वीप, विज्ञान को समर्पित महाद्वीप, आशा का द्वीप
- इस महाद्वीप का लगभग 98% भाग हमेशा बर्फ से ढका हुआ रहता है।
- पामर प्रायद्वीप- यह इस महाद्वीप का बर्फ रहित क्षेत्र है।
- क्वीन मोड - यह अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला है।
- अंटार्कटिका महाद्वीप/कवीन मोड कि सबसे उँची चोटी- माउण्ट विन्सन मैसिफ
- माउण्ट इरेबस - यह विश्व का सबसे दक्षिणतम सक्रिय ज्वालामुखी है।
- राॅस सागर- 2016 युनेस्को द्वारा इसे समुद्री जैव संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया। यह विश्व का सबसे बड़ा जैव संरक्षित क्षेत्र है।
- ब्लीजर्ड - ठण्डी पवने
भारत के अनुसंधान केंद्र
- 1) दक्षिण गंगोत्री (1984)
- 2) मैत्री (1989)
- 3)भारती(2012)
युरोप महाद्वीप
- उपनाम - यूरेशिया का प्रायद्वीप, प्रायद्वीपो का प्रायद्वीप
- युराल पर्वत - युरोप और एशिया को अलग करने वाला पर्वत युराल पर्वत कहलाता है।
- युरोप के शीतोष्ण घास के मैदान - स्टेपिज
- आइबेरिया का पठार - पुर्तगाल एवं स्पेन को संयुक्त रूप से आइबेरिया का पठार कहा जाता है।
- युरोप कि सबसे उँची चोटी- माउण्ट एल्ब्रुस
- गोथयार्ड टनल - यह विश्व का सबसे लम्बी सुरंग है। जो जो आल्प्स पर्वत से निकलती है। यह स्विट्जरलैंड एवं इटली के मध्य स्थित है।
- किल नहर - उत्तरी सागर एवं बाल्टिक सागर को जोड़ने वाली नहर किल नहर कहलाती है।
- डोवर जलसंधि - यह जलसंधि फ्रांस एवं इंगलैंड के मध्य स्थित है।
- बारबरोस जलसंधि- यह जलसंधि युरोप एवं एशिया को अलग करती है। यह मरमरा सागर एशिया एवं काला सागर युरोप के मध्य स्थित है।
- विश्व का सबसे बड़ा देश- रूस
- विश्व का सबसे छोटा देश- वेटिकन सिटी
वोल्गा नदी
डेन्यूब नदी
- यह नदी ब्लैक फोरेस्ट से निकलती है एवं काला सागर में गिरती है। यह युरोप कि दुसरी सबसे लम्बी नदी है। युरोप कि सर्वाधिक राजधानिया इसी नदी के किनारे स्थित है।
- पो नदी- इसे इटली कि गंगा कहा जाता है।
- रूर प्रदेश- यह रूर नदी के किनारे जर्मनी मे स्थित है। यह स्थान बिटुमिनस कोयले के लिए प्रसिद्ध है। इसे युरोप का औद्योगिक ह्रदय स्थल भी कहा जाता है।
आस्ट्रेलिया महाद्वीप
- खोज - एवेल तस्मान एवं कैप्टन कुक(1769/70)
- उपनाम- प्यासी भूमि का देश, द्वीपीय महाद्वीप, उडते डाॅक्टरो की भूमि, अद्भुत वनस्पति एवं पशुओं का अजायबघर
- आस्ट्रेलिया के मुल निवासियों को एवोरिजनल कहा जाता है।
- राष्ट्रीय प्रतीक- कंगारू
- ग्रेट डिवायडिंग रेंज - यह आस्ट्रेलिया कि सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला है कोशियुस्को(2228m) इसकी/आस्ट्रेलिया की सबसे उँची चोटी है।
- मुख्य पठार- किम्बरले का पठार, अर्नश्म पठार, हैमर्सझे पठार एवं टुआम्बा पठार
- प्रायद्वीप- केपयार्ड प्रायद्वीप, आयर प्रायद्वीप व अर्नश्म प्रायद्वीप
- मरूस्थल- ग्रेट विक्टोरिया डेजर्ट
- डाउन्स - आस्ट्रेलिया के शीतोष्ण घास के मैदानो को डाउन्स कहा जाता है। न्यूजीलैंड के घास के मैदानो को कैन्टवरी कहा जाता है।
- मुर्रे डार्लिंग नदी - यह आस्ट्रेलिया कि सबसे लम्बी नदी है जो ग्रेट डिवायडिंग रेंज से निकलकर स्पेनसर की खाडी में गिरती है सिडनी मुर्रे नदी के किनारे स्थित है।
- रिबेरिना मैदान- मुर्रे व डार्लिंग नदियों के बीच के मैदान को रिबेरिना कहा जाता है।
- विक्टोरिया नदी - यह किम्बरले के पठार से निकलकर बोनापार्ट की खाड़ी मे गिरती है।
- स्वान नदी - इस नदी पर पर्थ शहर बसा हुआ है।
- आयर झील - यह आस्ट्रेलिया की सबसे बडी झील है इस झील को आस्ट्रेलिया का सबसे निम्नतम बिंदु कहा जाता है।
- ग्रेट आर्टीसन बेसिन- यह आस्ट्रेलिया मे उत्सुत कुप के लिए प्रसिद्ध है।
- आस्ट्रेलिया क्षेत्रफल एवं जनसंख्या दोनो द्रष्टि से विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है।
- ग्रेट बेरियर रीफ - यह विश्व कि सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति है। इसे समुद्र का बगीचा भी कहा जाता है।
- टाॅरस जलसंधि- यह पापुआ न्यूगिनी द्वीप को आस्ट्रेलिया से अलग करती है।
- बास जलसंधि- यह आस्ट्रेलिया व तस्मानिया को अलग करती है।
- आर्गले खान - यह आस्ट्रेलिया कि गुलाबी हीरे के लिए प्रसिद्ध खान है।
- कालगुर्ली व कुलगार्ली - यह आस्ट्रेलिया मे स्थित सोने की खाने है।
- विश्व मे सर्वाधिक भेड आस्ट्रेलिया में पाई जाती है इसलिए आस्ट्रेलिया उच्च गुणवत्ता की उन के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
- वीपा/वाइपा क्षेत्र - यह बाॅकसाइट के लिए प्रसिद्ध है बाॅकसाइट के सर्वाधिक भण्डार आस्ट्रेलिया मे है किंतु इसका सर्वाधिक उत्पादन चीन मे होता है।
- मेरी कैथलिन क्षेत्र- यह युरेनियम के लिए प्रसिद्ध है आस्ट्रेलिया मे युरेनियम के सर्वाधिक भण्डार पाए जाते हैं किंतु इसका सर्वाधिक उत्पादन कनाडा में होता है।
No comments:
Post a Comment
Comment us