". कम्प्यूटर का इतिहास ~ Rajasthan Preparation

कम्प्यूटर का इतिहास


कम्प्यूटर का इतिहास

  • कम्प्यूटर शब्द की उत्पत्ति कंप्यूट शब्द से हुई है जिसका अर्थ गणना करना होता है।
  • चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का जनक माना जाता है।

कंप्यूटर की पीढ़ियां (Computer Generations)

प्रथम पीढी (First generation)

  • समय - 1942-55
  • प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर में निर्वात नलिकाओं या वाल्व (Vaccume Tubes/ Valves का प्रयोग किया गया।
  • इस पीढ़ी के कंप्यूटर बहुत ही विशाल, अधिक महंगे, अधिक ऊर्जा शक्ति का उपयोग करने वाले होते थे।
  • इस पीढ़ी में 1946 प्रेस्पर एकर्स व जॉन मुचली ने सबसे पहला डिजिटल कंप्यूटर ENIAC (Electronic Numerical Integrator and Computer) तैयार किया।
  • ENIAC में 18000 निर्वात नलिकाएं लगी थी।

इस पीढी के प्रमुख कम्प्यूटर 

  • EDVAC - Electronic Discrete Variable Automatic Computer
  • EDSAC - Electronic Delay Storage Automatic Computer
  • BINAC - Binary Automatic Computer
  • UNIVAC - Universal Automatic Computer 
  • वाणिज्यिक या व्यावसायिक कार्यो में कम्प्यूटर का उपयोग 1951 मे शुरू हुआ इसके लिए सर्वप्रथम UNIVEC -1 कम्प्यूटर का प्रयोग किया गया।

प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर में मुख्यतः दो भाषाओं का प्रयोग किया जाता था

  • मशीनी भाषा
  • असेम्बली भाषा 

द्वितीय पीढी (Second Generation)

  • समय - 1955-64
  • इस पीढ़ी के कंप्यूटर में ट्रांजिस्टर का प्रयोग किया गया।
  • 1955 मे ट्रांजिस्टर का आविष्कार विलियम शाॅकली ने किया।
  • वेक्यूम ट्यूब की तुलना में ट्रांजिस्टर के उपयोग से बने कंप्यूटर आकार मे थोडे छोटे और कम विद्युत शक्ति का उपयोग करने वाले होते थे।

तृतीय पीढ़ी के प्रमुख कंप्यूटर

  • IBM -1401
  • IBM - 1602
  • UNIVEC 110

इस में उच्चस्तरीय भाषा (High Level Computer Language) का प्रयोग किया गया, जैसे-

  • FORTRAN (Formula Translation ) 1957 मे जाॅन बैकर्स ने इस भाषा का आविष्कार किया।
  • COBOL - Common Bussiness Oriented Language

तृतीय पीढी (Third Generation)

  • समय - 1965-70
  • इस पीढी के कम्प्यूटरो मे इन्टीग्रेटेड सर्किट(IC) का प्रयोग किया जाने लगा।
  • 1958 मे जैक किल्बी व राॅबर्ट नाॅयस ने IC का आविष्कार किया।
  • इस पीढी मे पहला मिनी कम्प्यूटर PP8 बनाया गया।
  • इस पीढी मे BASIC ( Beginners All Purpose Symbolic Instruction Code) Language का विकास हुआ।

चतुर्थ पीढी (Fourth Generation)

  • 1975-1995
  • इस पीढी मे LSI (Large Scale Integrated Circuit) व MSI (Medium Scale Integrated Circuit का निर्माण हुआ मुख्यतः इस पीढी के कम्प्यूटरो मे LSI का उपयोग किया गया।
  • इस पीढी मे पहले माइक्रोप्रोसेसर Intel 4004 का निर्माण हुआ। 
  • 1975 मे पहला पर्सनल कम्प्यूटर 'Altair 8800' का विकास हुआ।
  • 1991 मे वर्ल्ड वाइड वेब के उपयोग के नियम बनाये गए।

पाँचवी पीढी (1995 - वर्तमान)

  • वर्तमान में कम्प्यूटर कि पाँचवी पीढी चल रही है।
  • इसमे ULSIC (Ultra Large Scale Integrated Circuit) का प्रयोग हुआ।

कंप्यूटरों का वर्गीकरण

तकनीकी के आधार पर वर्गीकरण

  • डिजिटल कंप्यूटर - वह कंप्यूटर जो डाटा एवं प्रोग्राम को 0 या 1 में परिवर्तित करके उन्हें इलेक्ट्रोनिक रूप में ले आता है उसे डिजिटल कंप्यूटर कहा जाता है।

एनालॉग कंप्यूटर 

  • वे कंप्यूटर जो विभिन्न भौतिक राशियों जैसे दाब, तापमान, लम्बाई आदी को इलेक्ट्रॉनिक परिपथो की सहायता से विद्युत संकेतों में परिवर्तित करता है।
  • इनका प्रयोग मुख्यतः विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में किया जाता है।

हाइब्रिड कंप्यूटर  

  • वह कंप्यूटर जिनमें एनालॉग तथा डिजिटल दोनों कंप्यूटरों की विधियों का प्रयोग किया जाता है।
  • इनका प्रयोग आईसीयू(इंटेंसिव केयर यूनिट) तथा मिटियोरोलॉजिकल विभाग में किया जाता है।

उपयोगिता के आधार पर कंप्यूटर का वर्गीकरण

  • मेनफ्रेम कंप्यूटर - वह कंप्यूटर जो सामान्तः कमरे के आकार जैसे विशालकाय होते थे उन्हें मेनफ्रेम कंप्यूटर का जाता था इनका प्रयोग 1950 की दशक में प्रारभ हुआ।
  • मिनी कंप्यूटर - बड़े किंतु मेनफ्रेम कंप्यूटर से छोटे कंप्यूटरों को मिनी कंप्यूटर कहा जाता है।
  • माइक्रो कंप्यूटर - आकार में छोटे कंप्यूटरों को माइक्रो कंप्यूटर में कहा जाता है, इनका प्रारंभ 1970 के दशक से हुआ।

माइक्रो कंप्यूटर में निम्न कम्प्यूटरो को शामिल किया जाता है।

  1. लैपटॉप कंप्यूटर
  2. टेबलेट पीसी

सुपर कंप्यूटर 

  • यह अन्य सभी प्रकार के कंप्यूटरों से बहुत अधिक शक्तिशाली होता है इनके कार्य करने की क्षमता 500 मेगाफ्लाॅप से भी अधिक होती है।
  • सुपर कंप्यूटर का प्रयोग चौथी पीढ़ी से प्रारंभ हुआ।

FLOPs

  • Floating point operations per second 
  • यह सुपर कंप्यूटर की कार्य क्षमता मापने का पैमाना है।

No comments:

Post a Comment

Comment us