". राजस्थान कि जनसंख्या ~ Rajasthan Preparation

राजस्थान कि जनसंख्या


राजस्थान कि जनसंख्या (Population of rajasthan)

राजस्थान जनगणना का इतिहास

  • राजस्थान मे सर्वप्रथम जनगणना 1901 मे सांगोपांग पद्धति से हुई।
  • राज्य स्तर पर जनगणना अधिकारी जनगणना निदेशक कहलाता है।
  • जनगणना संघ सुची का विषय है, संविधान की 7वी अनुसुची मे शामिल है।

राजस्थान मे जनगणना 2011 

  • 2011 की जनगणना के समय राजस्थान की जनगणना निदेशक - श्रीमती शुभ्रा सिंह 
  • यह क्रम के अनुसार 15 वी जनगणना है।
  • यह दशकीय आधार पर 14वी जनगणना है।
  • स्वतंत्रता के बाद यह 7 वी जनगणना है।
  • पहली बार घरो की गणना हुई।
  • किन्नरो को पहली बार शामिल किया गया, पुरूष वर्ग के साथ।
  • जातीय आधार पर दुसरी बार जनगणना हुई पहली बार (1931)
  • राजस्थान कि कुल जनसंख्या- 6,85,48,434
  • राजस्थान का जनसंख्या कि दृष्टि से देश मे 8वाँ स्थान है। (5.66%)
  • राजस्थान मे पुरुष जनसंख्या - 51.86
  • राजस्थान मे महिला जनसंख्या - 48.14
  • जनसंख्या वृद्धि दर- 21.30%
  • ग्रामीण जनसंख्या वृद्धि दर-19%
  • शहरी जनसंख्या वृद्धि दर-29%
  • कुल जनसंख्या का 15.54% शिशु 
  • जनसंख्या घनत्व- 200
  • लिंगानुपात- 928
  • बाल लिंगानुपात- 888
  • साक्षरता दर- 66%
  • पुरुष साक्षरता दर - 78%
  • महिला साक्षरता दर- 52%

राजस्थान मे सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले 

  • जयपुर 
  • जोधपुर 
  • अलवर 
  • नागौर
  • उदयपुर 

राजस्थान मे न्युनतम जनसंख्या वाले जिले 

  • जैसलमेर 
  • प्रतापगढ़ 
  • सिरोही 
  • बुंदी 
  • राजस्थान मे अधिकतम जनसंख्या वृद्धि दर- 1971-81 (32.67%)
  • राजस्थान मे ॠणात्मक वृद्धि दर- 1911-21 (-6.29%)
  • राजस्थान मे सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला - बाडमेर (32.5%)
  • राजस्थान मे न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला- गंगानगर (10%)
  • सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या वृद्धि दर जैसलमेर एवं नयूनतम ग्रामीण जनसंख्या वृद्धि दर कोटा मे रही।
  • सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वृद्धि दर अलवर एवं न्यूनतम नगरीय जनसंख्या वृद्धि दर डुंगरपुर मे रही।
  • राजस्थान का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला- जयपुर (595)
  • राजस्थान मे न्युनतम जनसंख्या घनत्व वाला जिला- जैसलमेर (17)
  • राजस्थान मे सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला- डूंगरपुर (994)
  • राजस्थान मे न्युनतम लिंगानुपात वाला जिला- धौलपुर (846)
  • राजस्थान मे सर्वाधिक बाल लिंगानुपात वाला जिला- बांसवाडा (934)
  • राजस्थान मे न्युनतम बाल लिंगानुपात वाला जिला - झुंझनूं (837)
  • राजस्थान का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला- कोटा (76.6%)
  • राजस्थान का न्युनतम साक्षरता वाला जिला- जालौर (55%)
  • राजस्थान मे सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाला जिला - झुंझनूं(87%)
  • राजस्थान मे सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला जिला - कोटा (66%)
  • राजस्थान मे न्युनतम पुरुष साक्षरता वाला जिला- प्रतापगढ़ (69.5)
  • राजस्थान मे न्युनतम महिला साक्षरता वाला जिला- जालौर (38%)
  • राजस्थान मे सर्वाधिक शहरी जनसंख्या वाला जिला- जयपुर
  • राजस्थान मे सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या वाला जिला-जयपुर 
  • राजस्थान मे न्युनतम शहरी जनसंख्या वाला जिला- प्रतापगढ़ 
  • राजस्थान मे न्युनतम ग्रामीण जनसंख्या वाला जिला- जैसलमेर 
  • राजस्थान मे सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति - उदयपुर मे( 15.25लाख)
  • राजस्थान मे न्यूनतम अनुसूचित जनजाति- बीकानेर व नागौर 
  • राजस्थान मे सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या का अनुपात - बांसवाडा (74.4%)
  • राजस्थान मे न्यूनतम अनुसूचित जनजाति जनसंख्या अनुपात - नागौर (0.29 %)


No comments:

Post a Comment

Comment us