". भारत का भुगोल ~ Rajasthan Preparation

भारत का भुगोल


भारत का भुगोल (Indian Geography)

भारत कि स्थिति, विस्तार एवं सीमा

  • भारत विश्व मे उत्तरी पूर्वी गोलार्द्ध मे स्थित है।
  • भारत का विश्व मे क्षेत्रफल की दृष्टि से सांतवा स्थान है। 
  • भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 square/km है जो विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.42% है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व मे चीन के बाद दूसरा स्थान है।
  • भारतीय मानक समय रेखा - 82.5° पुर्वी देशांतर है यह भारत मे नैनी गांव (इलाहाबद) से होकर गुजरती है। इसे याम्योत्तर रेखा भी कहा जाता है।
Rajasthan preparation


अक्षांशीय विस्तार

  • भारत का अक्षाशीय विस्तार 8°4 मिनट उत्तरी अक्षांश से 37°6 मिनट उत्तरी अक्षांश है। 
  • भारत का दक्षिणतम बिन्दु अंडमान निकोबार मे स्थित है इसे बिंदु इन्दिरा पोइंट एवं उत्तरतम बिंदु जम्मू कश्मीर में स्थित है इसे इन्दिरा काॅल कहा जाता है।
  • भारत मे मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिंदु कन्याकुमारी मे स्थित है।
  • भारत कि उत्तर से दक्षिण कि दुरी(लंबाई) - 3214KM

देशान्तरीय विस्तार

  • भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7 मिनट पूर्वी देशान्तर से 97°25 मिनट पुर्वी देशांतर है।
  • भारत का पश्चिमी बिंदु गुजरात मे स्थित है इसे गोरमोता एवं पूर्वी बिन्दु अरूणाचल प्रदेश में स्थित है इसे किबुथू कहा जाता है।
  • भारत कि पश्चिम से पूर्व कि दुरी (चौडाई) -2933 KM

भारत कि सीमा

भारत कि कुल सीमा कि लंबाई 22716.6 किमी है। 

भारत दो प्रकार से सीमा साझा करता है।

  1. स्थलीय सीमा - 15200Km
  2. तटीय सीमा - भारत कि कुल तटीय सीमा 7516.6Km है। 
भारत दो प्रकार से तटीय सीमा साझा करता है।
  1. मुख्य भुमि - 6100Km
  2. द्विपीय तटीय सीमा - 1416.6Km

भारत कि स्थलीय सीमा

बांग्लादेश से सीमा 

  • भारत कि सर्वाधिक स्थलीय सीमा- बांग्लादेश से(4096.7KM)
  • भारत के पाँच राज्यों कि सीमा बांगलादेश से लगती है।
  1. पंश्चिम बंगाल
  2. मेघालय 
  3. त्रिपुरा - तीन ओर से बांगलादेश से घिरा हुआ राज्य 
  4. मिजोरम
  5. असम

भारत कि चीन से सीमा 

  • भारत व चीन के बीच कि सीमा रेखा को मैकमोहन रेखा कहा जाता है। इसका निर्धारण 1914 मे सर हेनरी मेकमोहन द्वारा किया गया। 
  • भारत कि चीन के साथ कुल 3488KM सीमा लगती है
  • भारत के 4 राज्य चीन के साथ अपनी सीमा साझा करते है।
  1. हिमाचल प्रदेश 
  2. उत्तराखंड 
  3. सिक्किम 
  4. अरूणाचल प्रदेश 

पाकिस्तान के साथ सीमा

  • भारत व पाकिस्तान के बीच कि सीमा रेखा को रेडक्लिफ रेखा कहा जाता है।
  • भारत कि पाकिस्तान से कुल 3323KM सीमा लगती है।
  • भारत के कुल 3 राज्य पाकिस्तान से अपनी सीमा साझा करते है।
  1. पंजाब 
  2. राजस्थान 
  3. गुजरात 

नेपाल के साथ सीमा

  • भारत कि नेपाल से कुल 1751KM सीमा लगती है।
  • भारत के 5 राज्य नेपाल के साथ सीमा साझा करते है।
  1. उत्तराखंड 
  2. उत्तर प्रदेश 
  3. बिहार
  4. सिक्किम 
  5. पश्चिम बंगाल 

म्यामार के साथ सीमा 

  • भारत कि म्यामार के साथ 1643KM सीमा लगती है

भुटान के साथ सीमा 

  • भारत कि कुल 699 KM सीमा भुटान से लगती है।
  • भारत के कुल 4 राज्य भुटान के साथ सीमा साझा करते हैं।
  1. सिक्किम
  2. असम
  3. अरूणाचल प्रदेश 
  4. पश्चिम बंगाल 

अफगानिस्तान के साथ सीमा 

  • अफगानिस्तान व भारत के बीच कि सीमा रेखा को डुरण्ड रेखा कहा जाता है इसका निर्धारण सन 1886 मे किया गया।
  • भारत अफगानिस्तान के साथ सबसे कम 106KM सीमा साझा करता है।

भारत कि तटीय सीमा 

महत्वपूर्ण शब्दावली
  • प्रादेशिक सीमा- मुख्य तटीय सीमा से 12 समुद्री मील तक कि दुरी को प्रादेशिक सीमा कहा जाता है।(1समुद्री मील =1.8मील)
  • संलग्न क्षेत्र- मुख्य तटीय सीमा से 24 समुद्री मील तक कि दुरी का क्षेत्र संलग्न क्षेत्र कहलाता है।
  • अनन्य आर्थिक क्षेत्र- मुख्य तटीय सीमा से 200 समुद्री मील तक दुरी का क्षेत्र अनन्य आर्थिक क्षेत्र कहलाता है। समस्त वैज्ञानिक अनुसंधान एवं प्राकृतिक संसाधन का दोहन इसी क्षेत्र में होता है।
  • उच्च सागर क्षेत्र- मुख्य तटीय सीमा से 200 समुद्री मील से आगे का क्षेत्र उच्च सागर क्षेत्र कहलाता है।

भारत के तटवर्ती राज़्य

  • कुल- 9 राज्य (गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, पंश्चिम बंगाल, उडिसा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु)
  • पश्चिमी तट पर - 5 राज्य (गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल)
  • पूर्वी तट पर - 4 राज्य (पंश्चिम बंगाल, उडिसा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु)
  • सर्वाधिक तटीय सीमा वाला राज्य- गुजरात 
  • न्युनतम तटीय सीमा बनाने वाला राज्य- गोवा
पश्चिमी तट - पश्चिमी तट को चार भागों में विभाजित किया गया है।

1) काकरापार तट - गुजरात का तटीय क्षेत्र काकरापार तट कहलाता है यह भारत का संबसे लंबा तट है।

2) कोंकण तट - दमन एवं दीव से लगाकर गोवा तक का तटवर्ती क्षेत्र कोंकण तट कहलाता है भारत मे सर्वाधिक पेट्रोलियम का उत्पादन बोम्बे हाई मे इसी तट पर होता है। भारत का सबसे आधुनिक बंदरगाह जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह इसी तट पर स्थित है। भारत का सर्वाधिक व्यापार इसी तट से होता है।

3) कन्नड तट - गोवा से मंगलोर(कर्नाटक) तक का तट कन्नड तट कहलाता है। भारत मे सर्वाधिक लौह- अयस्क का व्यापार इसी तट के न्यु मंगलोर बंदरगाह से किया जाता है।

4) मालाबार तट - केरल के तटीय प्रदेश को मालाबार तट कहा जाता है भारत मे सबसे पहले दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन इसी तट पर होता है। भारत मे सर्वाधिक आणविक खनिज थोरियम इसी तट पर पाया जाता है।

पूर्वी तट - इसे दो भागों में विभाजित किया गया है।

1) कोरोमणडल तट/दक्षिणी तट - कन्याकुमारी से विशाखापत्तनम तक के तट को कोरोमणडल कहा जाता है। भारत मे सबसे पहले उत्तर पूर्वी मानसून से वर्षा इसी पर प्रवेश करता है एवं उत्तर पूर्वी मानसून से भारत मे सिर्फ कोरोमणडल तट या तमिलनाडु मे वर्षा होती है।

2) उत्तरी सरकार या उत्तरी तट - विशाखापटनम से महनदी तक का क्षेत्र उत्तरी सरकार कहलाता है।

चैनल

  • 10° चैनल- अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह को अलग करने वाला चैनल 10°चैनल कहलाता है।
  • 9°चैनल- लक्षद्वीप को मिनीकाय द्वीप से अलग करने वाला चैनल 9° चैनल कहलाता है।
  • 8°चैनल- मिनीकाय को मालदीव से अलग करने वाला चैनल 8°चैनल कहलाता है।
  • कोको स्टेट चैनल- कोकोद्वीप(म्यांमार) एवं लैण्डफोल द्वीप(अण्डमान निकोबार) के मध्य स्थित चैनल कोको स्टेट कहलाता है।
  • ग्रांड चैनल- ग्रेट निकोबार द्वीप समूह एवं सुमात्रा द्वीप(इणडोनेशिया) के मध्य स्थित द्वीप समुह को ग्रांड चैनल कहा जाता है।

भारत व श्रीलंका के मध्य स्थित

  • पाक जलसंधि
  • मन्नार कि खाड़ी 
  • पम्बन द्वीप 
  • रामसेतु/रामेश्वरम सेतु/ आदम ब्रिज

No comments:

Post a Comment

Comment us