". USHA SHARMA ~ Rajasthan Preparation

USHA SHARMA


 About Usha Sharma in Hindi (उषा शर्मा के बारे मे हिन्दी मे )

उषा शर्मा बनी राजस्थान की दूसरी महिला मुख्य सचिव

मुख्य सचिव क्या है? what is chief secretory?

शासन सचिवालय का मुखिया मुख्य सचिव होता हैं इसकी नियुक्ति मुख्यमंत्री द्वारा की जाती हैं। यह राज्य प्रशासन का प्रशासनिक मुखिया होता हैं। यह सभी शासन सचिवो के विभागो के माध्यम से राज्य प्रशासन का नियंत्रण एवं संचालन करता हैं। यह राज्य शासन सचिवालय का कार्यकारी प्रमुख होता हैं।  यह मंत्रिपरिषद का सचिव भी होता है जो मंत्रिमंडल का सदस्य न होते हुए भी उसकी बैठको मे भाग लेता है।

मुख्य सचिव समस्त प्रशासनिक विषयो मे मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल को उचित परामर्श प्रदान करता हैं। इसके अलवा वह सभी शासन सचिवो की बैठको की अध्यक्षता करता है एवं उनके कार्यो मे सामान्य बनाये रखता है यह समूचे प्रशासन तंत्र का नेतृत्व करता है। 

rajasthan preparation

 

उषा शर्मा

उषा शर्मा राजस्थान कैडर की 1985-बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उषा शर्मा ने 2017 - 2020 तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक के रूप में कार्य किया। उषा शर्मा युवा एवं खेल विभाग की सचिव भी रह चुकी है। 

उषा शर्मा को 31 जनवरी 2022 सोमवार को राजस्थान की नई मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल अप्रैल 2023 तक बना रहेगा। इनसे पूर्व राजस्थान के मुख्य सचिव निरंजन आर्य थे। यह राजस्थान की दूसरी महिला मुख्य सचिव है इनसे 13 वर्ष पूर्व राजस्थान की प्रथम महिला मुख्य सचिव कुशल सिंह बनी थी। 

कार्मिक विभाग के अनुसार राजस्थान खान एवं खनिज विभाग को भी उषा शर्मा ही संभालेंगी। 

RAJASTHAN PREPARATION

 

मुख्य सचिवो से संबन्धित महत्वपूर्ण तथ्य 

1798-99 मे भारत के गवर्नर जनरल लोर्ड वेलेजली ने मुख्य सचिव का पद सृजित किया और जॉर्ज हिलेरी बालो भारत के पहले मुख्य सचिव बने। 
13 अप्रैल 1949 को राजस्थान के प्रथम मुख्य सचिव श्री के राधाकृष्णन बने। 
1958  मे प्रथम बार भारतीय प्रशासनिक सेवा के राजस्थान संवर्ग से मुख्य सचिव की नियुक्ति की शुरुआत हुई। श्री भगवत सिंह मेहता का कार्यकाल मुख्य सचिवो मे सर्वाधिक रहा। 
श्री विपिन चन्द्र माथुर सर्वाधिक मुख्यमंत्रीयों के काल मे मुख्य सचिव रहे।  
राजस्थान की प्रथम महिला मुख्य सचिव श्रीमती कुशल सिंह थी जो 2
7 फरवरी 2009 को मुख्य सचिव बने। 

No comments:

Post a Comment

Comment us