". राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय सीमा ~ Rajasthan Preparation

राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय सीमा


राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय सीमा (National and state boundaries of rajasthan)

  • कुल स्थलीय सीमा  -5920 किमी
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा  - 1070 किमी 
  • अंतर्राज्य सीमा - 4850 किमी 
  • नोट - राजस्थान की कोई तटीय सीमा नहीं लगती है। 
 
Rajasthan preparation
Rajasthan Borders 

अंतर्राष्ट्रीय सीमा

  • राजस्थान की कुल अंतर्राष्ट्रीय सीमा - 1070 किमी
  • राजस्थान केवल पाकिस्तान देश के साथ अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है।

रेड क्लिफ रेखा

  • भारत पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा को रेड क्लीफ़ रेखा कहा जाता है। 
  • रेड क्लिफ रेखा का निर्धारण अंग्रेज अधिकारी माइकल रेडक्लिफ ने किया।
  • राजस्थान के 4 जिले श्री गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, एवं बाड़मेर पाकिस्तान के साथ अपनी सीमा साझा करते है। 
  • इसका विस्तार हिंदूमलकोट (गंगानगर) से लेकर बाखासर तहसील में स्थित भलगांव (बाड़मेर) तक है।
  • पाकिस्तान के 9 जिले राजस्थान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाते हैं, जिसमें पंजाब प्रांत के बहावलपुर, बहावलनगर, रहीम यार खाँ सिंध प्रांत के घोटकी, सुक्कुर, खैरपुर, संघर, उमरकोट व थारपारकर शामिल है।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य 

  • श्री गंगानगर की पाकिस्तान से लगने वाली कुल सीमा  - 210 कीमी 
  • बीकानेर की पाकिस्तान से लगने वाली कुल सीमा  - 168 कीमी
  • जैसलमेर की पाकिस्तान से लगने वाली कुल सीमा  - 464 कीमी
  • बाड़मेर की पाकिस्तान से लगने वाली कुल सीमा  - 228 कीमी  
  • सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करने वाला जिला - जैसलमेर
  • न्यूनतम  अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करने वाला जिला -बीकानेर 
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा का सबसे दूर स्थित जिला मुख्यालय - बीकानेर 
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा का सबसे निकट स्थित जिला मुख्यालय - श्री गंगानगर 
  • अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय दोनो सीमाएं बनाने वाले जिले - श्रीगंगानगर व बाडमेर

अंतर्राज्य सीमा

राजस्थान भारत के 5 राज्यो से अपनी अंतर्राज्यीय सीमा साझा करता है।
  • उत्तर मे - पंजाब 
  • उत्तर-पूर्व मे - हरियाणा
  • पूर्व मे - उत्तर प्रदेश
  • दक्षिण-पूर्व मे - मध्य प्रदेश
  • दक्षिण मे - गुजरात

पंजाब(89किमी)

 राजस्थान के दो जिलो(श्री गंगानगर एवं हनुमानगढ़) की सीमा पंजाब से लगती है।
 पंजाब के दो जिलो (फाजिल्का एवं मुक्तसर) की सीमा राजस्थान से लगती है।
 राजस्थान की सबसे छोटी सीमा(89किमी) पंजाब से लगती है।

 हरियाणा(1262 किमी)

 राजस्थान के 7 जिलो(हनुमानगढ़,चुरू,सीकर,झुंझुनु,अलवर,जयपुर,भरतपुर) की सीमा हरियाणा से लगती है।
 हरियाणा के 7 जिलो (सिरसा, फ़तेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात) की सीमा राजस्थान से लगती है। 

उत्तरप्रदेश(877 किमी)

राजस्थान के दो जिलो(भरतपुर एवं धौलपुर) की सीमा उत्तर प्रदेश से लगती है।
 उत्तर प्रदेश के दो जिलो(मथुरा एवं आगरा) की सीमा राजस्थान से लगती है। 

मध्य प्रदेश(1600किमी)

राजस्थान के 10 जिलो (धौलपुर, करौली, बांरा, सवाई माधोपुर , कोटा, झालावाड़, चित्तोडगढ़, भीलवाडा, प्रतापगढ़ ,बांसवाड़ा) की सीमा मध्य प्रदेश से लगती है।
 मध्य प्रदेश के 10 जिलो (झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच ,अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना) की सीमा राजस्थान से लगती है। 
राजस्थान की सबसे लम्बी सीमा(1600किमी) मध्यप्रदेश से लगती है। 

गुजरात(1022 किमी)

राजस्थान के 6 जिलो (बांसवाड़ा, डुंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालौर, बाड़मेर) की सीमा गुजरात से लगती है। 
गुजरात के 6 जिलो (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, दाहोद) की सीमा राजस्थान से लगती है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

 
राजस्थान के अंतर्वर्ती जिले - ऐसे जिले जो किसी भी अन्य राज्य/राष्ट्र के साथ सीमा नहीं बनाते - पाली, जोधपुर, नागौर, अजमेर, दौसा, टोंक, बुंदी, राजसमंद (8जिले)

राजस्थान के पाली जिले की सीमा सर्वाधिक 8 जिलो से लगती है -अजमेर, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, जालौर, जोधपुर, नागौर, बाड़मेर

जयपुर, अजमेर व नागौर जिले कि सीमा 7-7 जिलो सा लगती है।

राजस्थान मे 23 जिले अंतर्राज्यीय सीमा साझा करते हैं किंतु 2 जिले अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय दोनो सीमाएं बनाते है इसलिए केवल अंतर्राज्यीय सीमा साझा करने वाले जिले 21 है।

राजस्थान के झालावाड़ जिले की सीमा सबसे लंबी अंतर्राज्यीय सीमा है जबकि बाड़मेर जिले की सीमा सबसे छोटी अंतर्राज्यीय सीमा है।

अजमेर व चित्तौड़गढ़ ऐसे जिले हैं जो भौगोलिक रूप से दो स्थानो पर स्थित है।

हनुमानगढ, भरतपुर, धौलपुर व बांसवाडा 2-2राज्यों से अपनी सीमा साझा करते हैं।



No comments:

Post a Comment

Comment us